आईसीसी द्वारा जारी किए गए सालाना रैंकिंग अपडेट में भारत को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया 124 रेटिंग पॉइंट के साथ रैंकिंग में शीर्ष पर है जबकि भारत 120 रेटिंग पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 105 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा डब्ल्यूटीसी की चैंपियन भी है।