भारत को फिलीपींस से मिला ब्रह्मोस मिसाइल की खरीद के लिए ₹2,780 करोड़ का पहला ऑर्डर

फिलीपींस ने पुष्टि की है कि वह भारत-रूस द्वारा संयुक्त रूप से बनाई गई ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल की 3 बैटरीज़ $37.5 करोड़ (करीब ₹2,780 करोड़) में खरीदेगा। ब्रह्मोस मिसाइल का यह ऑर्डर भारत का पहला बड़ा सैन्य निर्यात है। दरअसल, ब्रह्मोस एरोस्पेस ने फिलीपींस सरकार को उसकी नौसेना के लिए तट-आधारित ऐंटी-शिप मिसाइलों की आपूर्ति का प्रस्ताव भेजा था।