पीसीबी चेयरमैन रमीज़ राजा ने कहा है कि पड़ोसियों को बुरा लग सकता है लेकिन सच्चाई यह है कि हमने एक साल में 2 बार ऐसी टीम को हराया जिनकी क्रिकेट इकॉनमी बिलियन रुपए है। दरअसल, करीब एक साल में पाकिस्तान व भारत ने 4 टी20I मैच खेले हैं जिनमें भारत ने 2 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते हैं।