'भारत जोड़ो यात्रा' को लोगों का समर्थन लेकिन मीडिया ने इसका बहिष्कार कर रखा है: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया पर राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' का राज्य में प्रवेश करने के एक दिन बाद 'बहिष्कार' करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "यात्रा के साथ लाखों लोग जुड़ रहे हैं लेकिन मीडिया को सामाजिक सरोकार से मतलब नहीं है।" बकौल गहलोत, मीडिया पर केंद्र का दबाव है।