चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है, "बेहतर होता अगर कांग्रेस अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत गुजरात से करती, जहां...साल के अंत में चुनाव होने हैं या फिर...किसी अन्य बीजेपी शासित राज्यों से।" गौरतलब है, 150-दिनों तक चलने वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत कन्याकुमारी (तमिलनाडु) से हुई थी। मंगलवार को इस यात्रा का 13वां दिन है।