भारत दौरे पर आईं डेनमार्क की पीएम ने पीएम मोदी को बताया दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिकसन ने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं क्योंकि उन्होंने 10 लाख से अधिक घरों में स्वच्छ पानी पहुंचाने और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किए हैं। फ्रेडरिकसन शनिवार को 3-दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचीं। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें डेनमार्क आने का न्योता दिया।