भारत द्वारा अफगानिस्तान को भेजी गई भूकंप राहत सहायता की पहली खेप गुरुवार को काबुल पहुंची। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत की भूकंप राहत सहायता की पहली खेप काबुल पहुंच चुकी है...वहां मौजूद भारतीय टीम इसे वितरित कर रही है।" उन्होंने बताया कि आगे और भी खेप भेजे जाएंगे।