भारत ने 2021-22 के लिए $250 अरब के सेवा निर्यात लक्ष्य को किया पूरा: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को ट्वीट किया, ''$400 अरब से अधिक के माल निर्यात लक्ष्य की उपलब्धि के बाद भारत ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए $250 अरब के सेवा निर्यात के लक्ष्य को पूरा कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।'' उन्होंने आगे कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्रतिबद्धता दिखाता है।