भारत ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए की अपनी 17-सदस्यीय टीम की घोषणा

भारत ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए अपनी 17-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दिल्ली में जन्मे 19-वर्षीय बल्लेबाज़ यश धूल को टीम का कप्तान बनाया गया है और टीम में हरियाणा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन्स के 3-3 खिलाड़ी शामिल हैं। अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप वेस्टइंडीज़ में 14 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा।