नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध को 31 अक्टूबर 2021 तक बढ़ा दिया है। डीजीसीए द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध अंतर्राष्ट्रीय कार्गो परिचालन व डीजीसीए द्वारा अनुमति प्राप्त उड़ानों पर लागू नहीं होगा। इससे पहले इस साल 30 सितंबर तक अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों को निलंबित करने की घोषणा की गई थी।