अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने गुरुवार को एशिया कप-2022 के सुपर 4 मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इस मैच में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह के.एल. राहुल कप्तानी करेंगे। रोहित के अलावा भारत ने हार्दिक पंड्या व युजवेंद्र चहल को आराम दिया है।