भारत ने अफगानिस्तान के लिये रवाना की 2,500 मीट्रिक टन गेहूं की पहली खेप

भारत ने मंगलवार को अफगानिस्तान के लिये मानवीय सहायता के रूप में 50 ट्रकों में 2,500 मीट्रिक टन गेहूं की पहली खेप रवाना की। इस खेप को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है, पिछले कुछ महीनों में भारत ने जीवनरक्षक दवाओं सहित ज़रूरी वस्तुएं अफगानिस्तान भेजी हैं।