भारत ने मंगलवार को अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता के रूप में 40 ट्रकों में 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की तीसरी खेप रवाना की। भारत ने अटारी-वाघा बॉर्डर के ज़रिए अफगानिस्तान को यह मदद भेजी है। वहीं, सीमा शुल्क संयुक्त आयुक्त बलबीर सिंह मंगत के मुताबिक, भारत अफगानिस्तान को कुल 50,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजेगा।