भारत ने मानवीय सहायता के तौर पर शनिवार को चिकित्सकीय आपूर्ति की ताज़ा खेप अफगानिस्तान भेजी। यह खेप काबुल में इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपी गई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने इन खेपों में अब तक 32-टन चिकित्सा सहायता सामग्री अफगानिस्तान भेजी है जिसमें जीवन रक्षक दवाएं, ऐंटी-टीबी मेडिसिन व कोविड-19 टीकों की 5 लाख खुराक शामिल हैं।