भारत ने अफगानिस्तान भेजी कोविड-19 वैक्सीन की 5 लाख खुराकों की खेप: विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत ने शनिवार को कोविड-19 की स्वदेशी वैक्सीन, कोवैक्सीन की पांच लाख खुराकों की खेप अफगानिस्तान भेजी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह खेप काबुल के इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंप दी गई है। बकौल विदेश मंत्रालय, आने वाले हफ्तों में कोविड-19 वैक्सीन की पांच लाख खुराकों की एक और खेप भेजी जाएगी।