भारत ने अमेरिका के खिलाफ अपने पहले क्रिकेट मैच में दर्ज की जीत, टी20 विश्व कप के सुपर 8 में पहुंचा
न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप ए मैच में अमेरिका को 7 विकेट से हराकर भारत सुपर 8 में पहुंच गया है। भारत ने अमेरिका को 110/8 पर रोक दिया था और उसने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गौरतलब है, यह भारत और अमेरिका के बीच किसी भी प्रारूप में पहला क्रिकेट मैच था।