भारत ने अमेरिका के खिलाफ अपने पहले टी20I मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का किया एलान
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप-2024 के भारत के तीसरे मैच में अमेरिका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है। यह अमेरिका के खिलाफ भारत का पहला टी20I मैच है। भारत ने अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। टूर्नामेंट में भारत और अमेरिका ने 2-2 मैच जीते हैं।