भारत ने आज गुलामी के एक बोझ को सीने से उतार दिया: नौसेना के नए ध्वज का अनावरण कर पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नौसेना के नए ध्वज का अनावरण करते हुए कहा, "आज भारत ने गुलामी के एक निशान...एक बोझ को सीने से उतार दिया है।" उन्होंने कहा, "अब तक भारतीय नौसेना के ध्वज पर गुलामी की पहचान बनी हुई थी...लेकिन अब छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित...नौसेना का नया ध्वज समुद्र व आसमान में लहराएगा।"