राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''देश ने आज एक इतिहास रचा है। सभी देशवासियों ने मिलकर 100 करोड़ (कोविड-19) वैक्सीनेशन का लक्ष्य पार कर लिया।" उन्होंने आगे लिखा, "विश्व पटल पर भारत ने आत्मनिर्भरता का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस उपलब्धि के लिए मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।"