भारत ने आयरलैंड को हराकर महिला टी20 विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारत ने महिला टी20 विश्व कप-2023 में सोमवार को बारिश से बाधित अपने अंतिम ग्रुप मैच में डीएलएस मेथड से आयरलैंड को 5-रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। भारत पांचवीं बार महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। वहीं, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही महिला टी20 विश्व कप-2023 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।