भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया है। ओवल टेस्ट के लिए भारत ने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव करते हुए इशांत शर्मा व मोहम्मद शमी की जगह शार्दुल ठाकुर व उमेश यादव को शामिल किया है। लगातार चौथे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है।