भारत ने इंटरनैशनल हॉकी फेडरेशन के स्टार अवॉर्ड्स में जीते सभी पुरस्कार

भारत ने इंटरनैशनल हॉकी फेडरेशन के स्टार अवॉर्ड्स में सभी पुरस्कार जीत लिए हैं। गुरजीत कौर, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला), हरमनप्रीत सिंह, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष), सविता, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (महिला), पी.आर. श्रीजेश, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (पुरुष) और शर्मिला देवी व विवेक प्रसाद अपने-अपने वर्ग में बेस्ट राइज़िंग स्टार रहे। भारतीय महिला और पुरुष टीम के कोच को अपने-अपने वर्ग में सर्वाधिक वोट मिले।