केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि भारत को 'इंडिया हाइपरटेंशन कंट्रोल इनिशिएटिव' (आईएचसीआई) के लिए यूएन अवॉर्ड मिला है। मांडविया ने ट्वीट किया, "आईएचसीआई के तहत देश के 138 ज़िलों में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में हाइपरटेंशन के 34 लाख से ज़्यादा मरीज इलाज करवा रहे हैं। इस पहल को संयुक्त राष्ट्र से सराहना मिली है।"