भारत ने एशियन गेम्स 2022 में जीता पहला स्वर्ण पदक

भारत ने एशियन गेम्स 2022 में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय शूटिंग टीम में शामिल दिव्यांश सिंह पंवार, रुद्रांक्ष पाटिल और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में 1893.7 के संयुक्त स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। एशियन गेम्स 2022 में भारत का यह सातवां पदक है।