विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से आग्रह किया है कि वह भारतीय छात्रों के लिए कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों में कुछ छूट प्रदान करे ताकि वे वहां जा सकें। बकौल जयशंकर, उन्होंने यह बात अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मरिस पेन के सामने रखी। उन्होंने कहा, "हमने कई छात्रों से बात की है और उनकी निराशा, भावनाएं पूरी तरह जायज़ हैं।"