अग्नि सीरीज़ की परमाणु क्षमता वाली नई पीढ़ी की मिसाइल 'अग्नि प्राइम' का शनिवार को ओडिशा के तट के नजदीक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप पर दूसरा सफल परीक्षण किया गया। इस मिसाइल को डीआरडीओ ने विकसित किया है और इसकी मारक क्षमता 1,000-2,000 किलोमीटर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई दी है।