भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के बयान को लेकर उसकी राजनयिक को किया तलब

भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के बयान को लेकर बुधवार को अमेरिकी दूतावास की ऐक्टिंग डिप्टी चीफ ऑफ मिशन ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया। मंत्रालय ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि भारत की कानूनी प्रक्रियाएं निष्पक्ष न्यायपालिका पर आधारित हैं जिसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देना अनुचित है।

Load More