भारत ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष हॉकी में पूल बी में घाना के खिलाफ 11-0 से जीत दर्ज करने के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैच में हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक गोल दागे जबकि जुगराज सिंह ने ब्रेस (2 गोल) लगाया।