सरकारी नोटिस के मुताबिक, भारत ने कोविड-19 का पूर्ण टीकाकरण करवा चुके 99 देशों के यात्रियों को क्वारंटीन से छूट दी है। इनमें अमेरिका, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इज़रायल, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बांग्लादेश, फिनलैंड, क्रोएशिया, हंगरी, रूस, कतर, सिंगापुर, श्रीलंका और नेपाल शामिल हैं। वहीं, 10 देशों के नागरिकों को भारत आने पर अधिक नियमों व शर्तों का पालन करना होगा।