भारत ने जलवायु आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए विकसित देशों से मांगा हर्जाना

भारत ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में जलवायु आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए विकासशील देशों को हर्जाना दिए जाने का मुद्दा उठाएगा। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा, "हमारा कहना है कि नुकसान का हर्जाना दिया जाना चाहिए जिसका भार विकसित देशों को उठाना चाहिए।"