भारत ने जी7 देशों व चार आमंत्रित देशों के साथ '2022 रेज़िलिएंट डेमोक्रेसीज़ स्टेटमेंट' पर हस्ताक्षर किए हैं। देशों ने 'नागरिक समाज की स्वतंत्रता व विविधता की रक्षा' और 'ऑनलाइन व ऑफलाइन प्लैटफॉर्म्स पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा' करने का प्रण लिया। बकौल बयान, "हम लोकतांत्रिक व्यवस्था के उन सभी...रक्षकों का...स्वागत करते हैं...जो उत्पीड़न व हिंसा के...खिलाफ खड़े हैं।"