भारत ने टी20I क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज किया अपना सबसे बड़ा स्कोर

भारत ने पहले टी20I में 208/6 का स्कोर बनाया जो टी20I में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 202/4 था जो उसने 10 अक्टूबर 2013 को दर्ज किया था। यह तीसरी बार है जब भारत ने टी20I में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है।