ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ और व्हिसलब्लोअर पीटर ज़ैट्को ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने खुलासा किया है कि भारत ने कथित तौर पर ट्विटर को एक सरकारी एजेंट को वेतन पर रखने के लिए मजबूर किया था। बकौल ज़ैट्को, एजेंट की संवेदनशील यूज़र डेटा तक पहुंच हो सकती थी लेकिन ट्विटर ने अपने यूज़र्स को इसकी जानकारी नहीं दी थी।