केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। हनुमा विहारी की जगह भारतीय कप्तान विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में वापस आ गए हैं जबकि चोटिल मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव टीम में शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।