भारत ने रांची में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20I मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए चोटिल मोहम्मद सिराज की जगह हर्षल पटेल को लिया है। वहीं, न्यूज़ीलैंड ने रचिन रविंद्र, टॉड ऐसल और लॉकी फर्ग्युसन की जगह क्रमश: जेम्स नीशम, ईश सोढ़ी और ऐडम मिलने को टीम में लिया है।