inshorts

भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए अपने प्लेइंग इलेवन का किया एलान

न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने हैमिल्टन में रविवार को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने अपने पिछले प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए शार्दुल ठाकुर व संजू सैमसन की जगह क्रमश: दीपक चाहर और दीपक हुड्डा को शामिल किया है। सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड 1-0 से आगे है।