भारत ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के पाकिस्तानी हैंडलर को घोषित किया आतंकवादी
भारत सरकार ने 2016 में पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकवादी हमले के पाकिस्तानी हैंडलर अली काशिफ जान को आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा का रहने वाला काशिफ जान पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के 'लॉन्चिंग पैड' से काम करता है। वह ऐसा तीसरा व्यक्ति है जिसे सरकार ने पिछले 5 दिनों में आतंकवादी घोषित किया है।