भारत ने पहली बार जीता कोई महिला आईसीसी टूर्नामेंट, अंडर-19 टी20 विश्व कप किया अपने नाम
शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर पहली बार हुए महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। इतिहास में पहली बार भारत ने कोई महिला आईसीसी टूर्नामेंट जीता है। गौरतलब है, भारत 2005 और 2017 के महिला विश्व कप और 2020 के महिला टी20 विश्व कप में उप-विजेता रहा था।