बीसीसीआई ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका में जनवरी में होने वाले पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान किया। भारतीय सीनियर टीम के लिए 46 टी20I मैच खेल चुकी शेफाली वर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। वहीं, 25 टी20I मैच खेल चुकीं विकेटकीपर ऋचा घोष को भी टीम में शामिल किया गया है।