inshorts

भारत ने पिछले 5 साल में ₹42,499 करोड़ का रक्षा निर्यात किया: सरकार

सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि भारत ने 2018-19 से अब तक विभिन्न देशों को ₹42,499 करोड़ का रक्षा निर्यात किया है। बकौल सरकार, 2021-22 में रक्षा निर्यात ₹12,815 करोड़ रहा और इस साल अप्रैल-जून के दौरान यह ₹1,387 करोड़ रहा। वहीं, 2018-19 में यह ₹10,746 करोड़, 2019-20 में ₹9,116 करोड़ और 2020-21 में यह ₹8,435 करोड़ था।