भारत सरकार ने पूर्वव्यापी (पिछली तारीख से लागू) टैक्स वसूलने को लेकर विवाद का निपटारा करने के लिए यूके की केयर्न एनर्जी को ₹7,900 करोड़ लौटाए हैं। अब कैप्रिकॉर्न एनर्जी नाम से जानी जाने वाली केयर्न ने कहा, "शुद्ध रूप से $1.06 अरब प्राप्त हुए।" सरकार ने पूर्वव्यापी कर खत्म करने के लिए अगस्त-2021 में संशोधन विधेयक पेश किया था।