भारत ने पूर्वी लद्दाख में 65 पेट्रोलिंग पॉइंट्स में से 26 में पहुंच खो दी है: रिसर्च
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और लेह-लद्दाख के एसपी पी.डी. नित्या ने एक रिसर्च पेपर में बताया है कि भारत ने पूर्वी लद्दाख में अपने सुरक्षाबलों द्वारा नियमित पेट्रोलिंग वाले 65 में 26 पॉइंट्स पर अपनी पहुंच खो दी है। उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा इन पॉइंट्स पर गश्त न करने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।