भारत ने पैसे वसूल करवा दिए: भारत की जीत पर ट्रैक्टर बेचकर यूएस गया पाकिस्तानी फैन

टी20 विश्व कप-2024 में अमेरिका के खिलाफ भारत की जीत के बाद ट्रैक्टर बेचकर अमेरिका गए एक पाकिस्तानी फैन ने कहा है, "भारत ने ट्रैक्टर के पैसे वसूल करवा दिए।" उसने कहा, "भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए ट्रैक्टर बेचकर $3,000 का टिकट लिया था...पाकिस्तान के हारने पर निराश था लेकिन सूर्यकुमार यादव ने (भारत-अमेरिका मैच में) मेरा दिल जीत लिया।"