भारत ने प्रतिबंध के बाद कई देशों को 18 लाख टन गेहूं निर्यात किया: खाद्य सचिव
केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पाण्डेय ने बताया है कि बीते 13-मई को गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारत ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान सहित करीब एक दर्जन देशों को 18 लाख टन खाद्यान्न निर्यात किया है। उन्होंने कहा, "गेहूं निर्यात...को नियमित करने का फैसला घरेलू उपलब्धता के साथ ही...कमज़ोर देशों में उपलब्धता की रक्षा के लिए...लिया गया था।"