भारत के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे वनडे में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव करते हुए शाहबाज़ अहमद की जगह अक्षर पटेल और कुलदीप सेन की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया है। बांग्लादेश सीरीज़ में 1-0 से आगे है।