भारत ने महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन पर की 11 सितंबर को 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

भारत ने यूके की महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन के बाद उनके सम्मान में 1 दिन (11 सितंबर, रविवार) के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दिन उन सभी भवनों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा जहां यह फहराया जाता है और मनोरंजन का कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होगा। महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय का 96-वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हुआ था।