भारत ने मानवीय सहायता के रूप में अफगानिस्तान को 2 टन ज़रूरी जीवन रक्षक दवाओं की खेप भेजी

भारत ने मानवीय सहायता के रूप में शुक्रवार को अफगानिस्तान को 2-टन ज़रूरी जीवन रक्षक दवाओं से लैस चिकित्सकीय सहायता के तीसरे बैच की सप्लाई भेजी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत से की गई इस मदद को काबुल स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंप दिया गया है। इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान को कोविड-19 वैक्सीन की 5-लाख डोज़ दी थीं।