भारत ने मानवीय सहायता के रूप में अफगानिस्तान को 3000 मीट्रिक टन गेहूं की एक और खेप भेजी
भारत ने मानवीय सहायता के रूप में अफगानिस्तान को 3000 मीट्रिक टन गेहूं की एक और खेप शनिवार को भेजी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ है। भारत ने डब्ल्यूएफपी के साथ साझेदारी में अफगानिस्तान को 33,500 मीट्रिक टन गेहूं का शिपमेंट...सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।"