भारत ने यूएई के साथ अपने पहले द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर
भारत और यूएई ने शुक्रवार को समग्र आर्थिक गठजोड़ समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर किए। समझौते से बहुत से उत्पादों पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती होगी और ज्वेलरी और कपड़ों के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि सीईपीए से अगले 5 वर्षो में द्विपक्षीय कारोबार वर्तमान $60 अरब से बढ़कर $100 अरब हो सकता है।