रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि भारत ने रूस से 45,000 टन सूरजमुखी के तेल की अप्रैल में आपूर्ति के लिए डील की है। बकौल डीलर्स, रिफाइनर्स ने $2,150/टन की रिकॉर्ड कीमत पर कच्चा सूरजमुखी तेल खरीदा। दरअसल, युद्ध के चलते यूक्रेन से आपूर्ति ठप होने पर खाद्य तेल की कीमतें बढ़ने के बाद यह सौदा हुआ।